Sunday, August 17, 2025

रानी को मिला उसका राजा,रानी झरने से सवा किलोमीटर आगे मिला विशाल ‘राजा झरना’, ऊंचाई और सुंदरता में रानी झरने को भी पीछे छोड़ा

Must Read

रानी को मिला उसका राजा,रानी झरने से सवा किलोमीटर आगे मिला विशाल ‘राजा झरना’, ऊंचाई और सुंदरता में रानी झरने को भी पीछे छोड़ा

नमस्ते कोरबा :- प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबा जिले के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच एक और अद्भुत रत्न सामने आया है ‘राजा झरना’। यह भव्य झरना जिले के मशहूर रानी झरने से भी ऊंचा और आकर्षक है, लेकिन अब तक लोगों की नजरों से ओझल था। इसका कारण था इसका बेहद कठिन और खतरनाक पहुंच मार्ग।

रानी झरने से लगभग 1.25 किलोमीटर आगे स्थित राजा झरना तक पहुंचना आसान नहीं है। खड़ी चढ़ाई, फिसलन भरे पत्थर और संकरे पहाड़ी रास्ते आम पर्यटकों को यहां तक पहुंचने से रोकते रहे। कई लोग इसे दूर से देखकर ही लौट जाते थे क्योंकि झरने तक जाने का कोई स्पष्ट रास्ता नजर नहीं आता था।

रोमांच और ट्रेकिंग के शौकीन गौरव यादव और उनकी टीम ने इस चुनौती को स्वीकार किया। लंबे समय तक खोजबीन और जोखिम भरे सफर के बाद उन्होंने वह छिपा रास्ता ढूंढ निकाला, जो सीधे झरने के पास ले जाता है। वहां पहुंचकर टीम ने इसकी शानदार वीडियोग्राफी की, जिससे पहली बार कोरबा और पूरी दुनिया ने इसकी असली भव्यता देखी।

गौरव यादव के मुताबिक राजा झरना,रानी झरने से कहीं ज्यादा ऊंचा है। इतनी ऊंचाई से गिरते पानी की बूंदें धुएं की तरह उड़ती हैं और सूर्य की रोशनी में अद्भुत इंद्रधनुष रच देती हैं। बरसात के दिनों में यहां का नजारा अविस्मरणीय होता है, जबकि गर्मियों में पानी की मात्रा थोड़ी कम हो जाती है।

गौरव यादव का कहना है कि इस स्थल तक पहुंचने के लिए अत्यधिक सावधानी और अनुभवी मार्गदर्शन जरूरी है। बिना सुरक्षा उपकरण और टीम के यहां जाना जोखिम भरा हो सकता है। गौरव यादव की टीम और स्थानीय ग्रामीण भविष्य में इस दुर्गम मार्ग को आसान बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं ताकि रोमांच और प्रकृति प्रेमी इस प्राकृतिक चमत्कार का सुरक्षित आनंद ले सकें।

Read more :- *मतदाता सूची में चार पूर्व कलेक्टरों का नाम, निष्पक्ष जॉंच हो, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मतदाता सूची में गड़बड़ी किया उजागर*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में पतंजलि चिकित्सालय में लगा आयुर्वेदिक शिविर,153 लोगों ने लिया फायदा

स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में पतंजलि चिकित्सालय में लगा आयुर्वेदिक शिविर,153 लोगों ने लिया फायदा नमस्ते कोरबा :- आज़ादी के...

More Articles Like This

- Advertisement -