शिवाजी नगर में 6 माह से सफाई ठप,कचरे और विवाद से त्रस्त वार्डवासी,पार्षद ने दी घेराव की चेतावनी

Must Read

शिवाजी नगर में 6 माह से सफाई ठप,कचरे और विवाद से त्रस्त वार्डवासी,पार्षद ने दी घेराव की चेतावनी

नमस्ते कोरबा :- शिवाजी नगर की सड़कों पर कचरे के ढेर, बदबू और विवाद, यह हाल कोई दो-चार दिन का नहीं बल्कि पूरे छह माह से जारी है। हालात से नाराज पार्षद अनुज जायसवाल ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दे डाला।

वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद अनुज जायसवाल ने शिवाजी नगर क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल सुधार की मांग की है।

पार्षद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले छह माह से HIG कॉलोनी, एमपी नगर, निगम कॉलोनी और प्लॉट एरिया शिवाजी नगर में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सड़कों पर जमा कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है।

उन्होंने ठेकेदार के सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रोड की सफाई की अनदेखी कर सफाई कर्मी घरों की सफाई में उलझे रहते हैं। वहीं, जब कॉलोनीवासी सफाई व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं तो सफाईकर्मी और सुपरवाइजर उनसे बहस पर उतर आते हैं, जिससे रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है।

पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वार्डवासी नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।

Read more :- कोरबा में पांच दिवसीय मूल निवासी दिवस का रंगारंग समापन,मांदर की थाप पर झूमे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,उमड़ा जनसैलाब

विश्व हाथी दिवस :-हाथियों के संरक्षण की पुकार,हमारे समय की सबसे जरूरी जिम्मेदारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -