*बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व*

Must Read

*बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व*

नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा की संस्कृति को नई ऊर्जा दी। इसमें ट्रांसजेंडर, महिला और पुरुष सभी सुरक्षा एवं सेफ्टी कर्मियों की भागीदारी रही, जिसने विविधता और समानता के मूल्यों को भी उजागर किया।

इस अवसर पर बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको कर्मचारियों की कलाईयों पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधीं। रक्षा बंधन का यह उत्सव केवल भाई-बहन के रिश्ते का जश्न नहीं था, बल्कि महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की कहानी का भी प्रतीक बना। उन्नति परियोजना ने महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास साथ-साथ चलता है। समृद्धि, सशक्तिकरण और साझा मूल्यों के माध्यम से हम ऐसा वातावरण बनाते हैं, जिससे सभी को लाभ मिले। रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पर्व इस बंधुत्व और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। बालको का यह उत्सव केवल राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक संदेश था कि हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।

Read more :- कटघोरा में 46 हाथियों का आतंक, बाझीबन में 30 किसानों की फसल बर्बाद

रक्षाबंधन का अनुपम पर्व: जब 10 हजार से अधिक बहनों ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

लोहे की सलाखों के बीच बंधा पवित्र रिश्ता,कटघोरा उप जेल में बहनों ने सजाई राखी की थाली

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -