महापौर और आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था,महीने भर से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट

Must Read

महापौर और आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था,महीने भर से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट

नमस्ते कोरबा : नगर निगम कोरबा के महापौर एवं निगम आयुक्त के द्वारा वार्ड क्रमांक 25 और 26 के बीच आने वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था, जिले में हुई भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र में हर वर्ष की भांति जल भराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया और घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया था, जिससे लोग काफी परेशान हुए और घरों में रखा सामान खराब हो गया,

सोशल मीडिया में इस क्षेत्र के वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की महापौर ने सर्वप्रथम नगर निगम के अधिकारियों के सहित क्षेत्र का निरीक्षण किया और सड़क की बंद स्ट्रीट लाइट, बारिश के कारण सड़क के किनारे हुए मिट्टी कटाव की वजह से बने गढो की मरम्मत एवं क्षेत्र में उचित सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे,लेकिन महापौर के दौरे के एक महीने बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया है,

इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त के द्वारा भी जल भराव की सूचना पर इस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए लेकिन इस क्षेत्र की दशा में किसी प्रकार का सुधार नहीं नजर आ रहा है,इस क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों ने बताया कि हमारी यह समस्या विगत कई सालों से हैं,हर जगह हम शिकायत कर करके थक गए हैं, इस वर्ष नगर निगम की महापौर और आयुक्त के दौरे के बाद हमें उम्मीद जगी थी कि हमारी समस्याओं का समाधान होगा लेकिन हमारी समस्याएं आज भी वैसे ही विद्यमान है,

Read more :- कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे कोरबा,भक्तों ने उनका आत्मीय स्वागत किया,आज से शुरू होगी शिव महापुराण कथा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -