मवेशियों का सड़क पर कब्जा,शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मवेशियों का बढ़ रहा है आतंक

Must Read

मवेशियों का सड़क पर कब्जा,शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मवेशियों का बढ़ रहा है आतंक

नमस्ते कोरबा :- शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी इन दिनों वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। यह समस्या जिला मुख्यालय की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। बरसात शुरू होने के बाद सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है।

शहर के पावर हाउस रोड, बुधवारी बाजार, आईटीआई-वीआईपी मार्ग, घंटाघर, सुभाष चौक, कोसाबाड़ी, रजगामार, इतवारी बाजार, सीतामणी सहित अन्य मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सर्वमंगला पुल से लेकर कुसमुंडा चौक, राताखार बायपास, तुलसी नगर मार्ग, बुधवारी सहित अन्य बायपास मार्ग पर भी बीच सड़क पर मवेशी बैठै रहते हैं।

पिछले दिनों निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा था कि सड़क के आसपास में मौजूद मवेशियों के मामले में उनके पालको के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, लेकिन समस्या उन मामलों में आ रही है जो मवेशी लावारिस है या स्थिति बिगड़ने पर ऐसे मवेशियों को लावारिस बता दिया जाता है,

वहीं दूसरी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा शहर की सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले छह दर्जन से अधिक मवेशियों को सड़क से उठाकर गोकुल नगर पहुंचाया गया है, निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि निगम द्वारा प्रतिदिन यह कार्यवाही की जा रही है,सड़कों से मवेशी उठाने के दौरान वहां पहुंचने वाले संबंधित पशुपालकों को कड़ी समझाइए भी दी जा रही है कि मवेशियों को सड़कों पर खुला ना छोड़े,

Read more :- शहर की सुंदरता को कबाड़ चोरों ने लगाया ग्रहण, निगम द्वारा बनाई गई दीवारों के हिस्से तोड़कर लोहे की रेलिंग की चोरी

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा पाम मॉल में संचालित ONC बार के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सोपा ज्ञापन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -