कोरबा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला,महिला की मौत के बाद कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया

Must Read

कोरबा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला,महिला की मौत के बाद कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया

नमस्ते कोरबा : कोरबा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत के बाद शव वाहन या एंबुलेंस के बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया.

यह पूरा मामला बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला की अध जली लाश मिली थी, मृतका की पहचान गीता श्री विश्वास के रूप में की गई, पुलिस द्वारा पूरी वैधानिक कार्रवाई करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करनी चाहिए पर एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई आखिरकार पुलिस के द्वारा नगर पालिका के कचरा गाड़ी में शव रखकर अस्पताल भेजा गया,

यह कितनी बड़ी विडंबना है कि एक महिला की लाश को कचरा गाड़ी में ले जाना पड़ा जबकि जिंदा लोगों के लिए प्रशासन निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था करता है तो फिर मौत के बाद लाश की इतनी बेइज्जती क्यों की गई, जिले के सभी जिम्मेदारों को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है ताकि ऐसी घटना जिले में फिर ना हो,

Read more :- मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बच्चे को मिली नई जिंदगी, मरीजों का हो रहा सफल उपचार,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के...

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -