बालको नेहरू नगर के समीप पानी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, हुई मृत्यु, परिजनों में पसरा मातम

Must Read

बालको नेहरू नगर के समीप पानी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, हुई मृत्यु, परिजनों में पसरा मातम

नमस्ते कोरबा :- जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी में बह जाने से एक मासूम बालक की मृत्यु हो गई, घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है,नेहरू नगर निवासी दीपेश साह (उम्र 8 वर्ष) मंगलवार को अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के बहाने घर से निकला था। दोनों बच्चे नेहरू नगर श्मशान घाट के समीप पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान दीपेश का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया।

इसी बीच घाट पर मछली पकड़ रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी। जब उन्होंने देखा कि वह जाल में फंसा है, तो बिना देर किए उसे बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी। चालक खुशवंत राठिया समेत आरक्षक 151 सुरेन्द्र पाल कंवर मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दीपेश को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Read more :- पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत पुटुवा का एकमात्र पूल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

पोड़ी उपरोड़ा से बांगो डेम जाने वाला कच्चा मार्ग हुआ बदत्तर,सिंचाई विभाग द्वारा मुरुम के बजाए मिट्टी डालकर महज लीपापोती कि गई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -