देखिए कैसे देवपहरी की उफनती नदी से रात के अंधेरे में पांच लोगों का सुरक्षित किया गया रेस्क्यू, 24 घंटे के दौरान 22 लोगों की बचाई गई जान,जिला प्रशासन रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस को सलाम

Must Read

देखिए कैसे देवपहरी की उफनती नदी से रात के अंधेरे में पांच लोगों का सुरक्षित किया गया रेस्क्यू, 24 घंटे के दौरान 22 लोगों की बचाई गई जान,जिला प्रशासन रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस को सलाम

नमस्ते कोरबा : जिले में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता और तत्परता के चलते पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की जान बचाई गई है। पाली क्षेत्र और देवपहरी जलप्रपात में हुए अलग-अलग हादसों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने दिन-रात एक कर दिया।

देवपहरी जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने गए पांच युवाओं—दो लड़के और तीन लड़कियां—की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब अचानक जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हालांकि तेज धार और लगातार बढ़ते जलप्रवाह ने बचाव कार्य में काफी मुश्किलें खड़ी कीं, लेकिन टीम ने साहस का परिचय देते हुए सभी पांचों युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक अभियान के बाद परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर लोग प्रशासन के बार-बार के चेतावनी आदेशों को नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं। मानसून के इस मौसम में प्रशासन ने ऐसे जोखिम भरे पर्यटन स्थलों पर जाने से मना किया है, फिर भी कई लोग आदेशों को अनदेखा कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

इसी तरह पाली क्षेत्र में भी एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में 17 लोगों को बचाया गया। इस तरह पिछले 24 घंटे में पुलिस-प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने कुल 22 लोगों की जिंदगी बचाने में सफलता पाई है।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग :- देवपहरी में पिकनिक मनाने गए पांच युवक-युवतियां पानी के तेज बहाव में फसे,देखें वीडियो

कोरबा ब्रेकिंग : पाली ब्लॉक के 17 ग्रामीण भारी बारिश के कारण बाढ़ में फंसे,प्रशासन की संयुक्त टीम सभी का किया सुरक्षित रेस्क्यू,देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -