Sunday, February 15, 2026

दर्री बराज से लगे दाहिनी नहर तट में युवक नशे की हालत में कुदा,डेढ़ घंटे चला तमाशा,देखें वायरल वीडियो 

Must Read

दर्री बराज से लगे दाहिनी नहर तट में युवक नशे की हालत में कुदा,डेढ़ घंटे चला तमाशा,देखें वायरल वीडियो

नमस्ते कोरबा :- जिले के दर्री बैराज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी। युवक करीब डेढ़ घंटे तक नहर में तैरता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, कई राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।

स्थानीय निवासी शुभम बंजारे ने साहस दिखाते हुए युवक की जान बचाई। शुभम को तैराकी आती थी, इसलिए उसने बिना देर किए नहर में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार युवक का नाम मोहित है और वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान था और अत्यधिक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए डूबने का खतरा नहीं था, लेकिन उसकी हरकत से मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया था।

Read more :- आदिवासी किसान के साथ की गई मारपीट पर सर्व आदिवासी समाज सामने आया, मामले को लेकर रामपुर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा

शिवाजी नगर में हुई कार और स्कूटी चोरी का पर्दाफाश

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -