श्री जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक भव्य रथ यात्रा 27 जून को, ऐतिहासिक स्थल तक पहुंच मार्ग जर्जर,समिति ने सड़क सुधार के लिए किया निवेदन

Must Read

श्री जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक भव्य रथ यात्रा 27 जून को, ऐतिहासिक स्थल तक पहुंच मार्ग जर्जर,समिति ने सड़क सुधार के लिए किया निवेदन

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम दादर में विगत 124 वर्षों से लगातार हो रहे भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा इस वर्ष 27 जून को आयोजित है, दादर के रथ यात्रा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात है,

दादर को छोटा पुरी के नाम से भी जाना जाता है, रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ यहां उपस्थित होती है, इस वर्ष दादर रथ यात्रा तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं,मंदिर पहुंच मार्ग में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन यह सभी जल नहीं रही है जिस अंधेरे होने के पश्चात दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी,

जिससे श्रद्धालुओं को रथ यात्रा के दिन काफी मुश्किल हो सकती है जिसे ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति में नगर निगम एवं जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि रथ यात्रा के पूर्व इस सड़क की मरम्मत कराकर श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है,

मंदिर समिति के कृष्ण द्विवेदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले के लोगों को आमंत्रित किया है तथा वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने तथा इस भव्य आयोजन में अपने सहभागिता निभाने का निवेदन किया है,

Read more :- एनटीपीसी धनरास राखड़ बांध के खिलाफ जमकर विरोध, ग्रामीणों ने राख की होली खेली अधिकारियों के साथ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -