Sunday, February 15, 2026

नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया

Must Read

नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया

नमस्ते कोरबा :-  नगर पालिक निगम में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जब नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। कृपाराम साहू का कहना है कि 14वें वित्त आयोग के मद से नेहरू नगर में 47 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रभारी मंत्री अरूण साव के करकमलों से हुआ था, लेकिन शिला पट्टिका पर उनका नाम नहीं लिखा गया है।

कृपाराम साहू ने आरोप लगाया है कि शिला पट्टिका पर उनका नाम नहीं लिखना वार्ड पार्षद का अपमान है और भाजपा सरकार की मनमानी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि निगम में उस समय कांग्रेस का महापौर था, इसके बावजूद जानबूझकर उनका नाम शिला पट्टिका में नहीं जोड़ा गया।

कृपाराम साहू ने कहा कि दिनांक 23.10.2024 को वार्ड क्र. 32 और वार्ड क्र. 34 में 14वें वित्त योजना के मद से सड़क और बत्ती प्रदाय कार्य का लोकार्पण हुआ था, जिसमें वार्ड पार्षदों का नाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शिलापट्टिका में अंकित किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि फिर उनके वार्ड के काम में उनका नाम क्यों नहीं लिखा गया।

कृपाराम साहू ने मांग की है कि निगम शिलापट्टिका में उनका नाम जोड़े और इसके बाद ही कार्यस्थल पर शिलापट्टिका स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि यह निगम की चूक या लापरवाही है और इसे जल्द से जल्द सुधारा जाना चाहिए।

Read more :- कुएं में गिरे हाथी के शावक का रेस्क्यू,शावक ने सूंड से JCB को छूकर किया धन्यवाद,देखिए वायरल वीडियो 

कोरबा के ग्राम बुंदेली में बनेगा बालाजी का मंदिर, सालासर धाम ले रहा है आकर 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के...

More Articles Like This

- Advertisement -