कटघोरा में संविधान बचाओ रैली हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न 

Must Read

कटघोरा में संविधान बचाओ रैली हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में शुरू किया गया 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता संभाग, जिला और ब्लॉक में लोगों से संपर्क करेंगे। रविवार शाम छह बजे कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कोरबा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा व कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है लोगों के साथ संविधान बचाओ अभियान प्रासंगिक है क्योंकि इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की चिंताओं को उजागर करना है।

उन्होंने कहा, “हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, स्वतंत्रता, समानता, न्याय के मूल्यों को बनाए रखना चाहते हैं और भारतीयों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए लड़ना चाहते हैं। हम देश के गरीबों के लिए अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे। हम उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे।”

Read more :-कोरबा के झोराघाट पिकनिक स्थल पर कटघोरा पुलिस की कार्यवाही

कोरबा नगर निगम ने बरसात से पहले नाली और नालों की सफाई का अभियान शुरू करेगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -