Tuesday, February 17, 2026

देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के पश्चात सकुशल घर वापसी पर आदर्श नगर में फौजी रमेश कुमार राजपूत का जोरदार स्वागत

Must Read

देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के पश्चात सकुशल घर वापसी पर आदर्श नगर में फौजी रमेश कुमार राजपूत का जोरदार स्वागत

नमस्ते कोरबा :- देश की सीमाओं पर अपनी जान हथेली पर रखकर भारतवर्ष तथा भारतियों की रक्षा करने वाले वीर जवानों का अपने घर लौटना एक नए जीवन मिलने के बराबर होता है। सेना में सेवा देने वाले के परिवार वालों में हमेशा एक डर रहता है। कि कहीं सीमा पर तैनात हमारा अपना बेटा, पिता, पति किसी दुश्मन की गोली का शिकार ना हो जाए। लेकिन वहीं सैनिक जब अपने घर और गांव वापस लौटता है तो परिवार, दोस्त, संबंधी, नाते-रिश्तेदारों की खुशियों को ठिकाना ही नहीं रहता है।

शनिवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कोरबा कुसमुंडा के आदर्श नगर क्षेत्र में फौजी जवान रमेश कुमार राजपूत ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात छुट्टियों में अपने घर वापस आए,देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के पश्चात सकुशल घर वापसी पर, आदर्श नगर के फौजी रमेश कुमार राजपूत का जोरदार स्वागत क्षेत्र की माता,बहनों और पुरुषों ने जोरदार आतिशबाजी और फुल-मालाओं से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।

वहीं ढोल-नगाड़े के साथ एक भव्य जुलूस निकालकर अपने क्षेत्र के लाडले का स्वागत किया। सैनिक ने सभी का आभार जताते हुए अपने सेना के अनुभवों को सबसे के साथ साझा किया तथा नौजवानों से भारतीय सेना में जाकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया,

Read more :- कोरबा में लहराया देशभक्ति का रंग,तिरंगे के साथ गूंजा “भारत माता की जय”,मंत्री,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि सहित आम आदमी हुए तिरंगा यात्रा में शामिल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -