स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन आवश्यक – जयसिंह अग्रवाल

Must Read
नमस्ते कोरबा ::स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में समूची दुनिया के साथ ही हमारा देश और छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नही है। कहना गलत नहीं होगा कि विगत वर्ष की बजाय इस वर्ष कोरोना का विकराल रूप बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे बचने और कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन बहुत कारगर उपाय है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कोरबा पूर्व के विभागीय चिकित्सालय में जिला स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से संचालित हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उद्गार व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस महामारी को मात देने और हर नागरिक से स्वयं और परिवार के सदस्यों के बचाव के साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ हर संभव एहतियाती उपाय करते हुए आम जनता को जागरूक रहने और कोविड गाईडलाईन का पालन करने की अपील की है। राजस्व मंत्री ने आम नागरिकों से वारीयता क्रम के आधार पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। राजस्व मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि इस महामारी से निपटने का कार्य किसी एक व्यक्ति या फिर संस्था के द्वारा अकेले किया जाना संभव नहीं है। इसके लिए तो हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा और इससे बचाव के लिए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
सी.एस.ई.बी. चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कार्य के निरीक्षण अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, पार्षदगण पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, रवि चंदेल, धनसाय साहू, कोरबा जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बोर्डे, कोरबा नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त अशोक शर्मा, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अशोक सिंह, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, व्यवसायी बंटी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सवाल उत्सव नहीं जनता के सामने रखें उपलब्धियों का हिसाब

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सवाल उत्सव नहीं जनता के सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -