Wednesday, March 12, 2025

कोरबा नगर नगम सभापति चुनाव पड़ रहा पार्टी नेताओं को भारी,मीडिया में दिए गए बयान पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से पार्टी ने जवाब मांगा

Must Read

कोरबा नगर नगम सभापति चुनाव पड़ रहा पार्टी नेताओं को भारी,मीडिया में दिए गए बयान पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से पार्टी ने जवाब मांगा

नमस्ते कोरबा :- नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के चुनाव में पार्षदों की बगावत अब पार्टी के बड़े नेताओं पर भारी पड़ने लगी है। प्रदेश भाजपा ने कोरबा विधायक और राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार कोरबा के कुछ और बड़े नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी थी बधाई

गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी और इसे बीजेपी की जीत बताया था। मंत्री देवांगन ने कहा था कि नूतन सिंह ठाकुर ने नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति चुनाव में विजय हासिल की है। इस जीत पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि हितानंद अग्रवाल पार्टी के घोषित प्रत्याशी थे, लेकिन सभी निर्वाचित पार्षदों ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से नूतन सिंह ठाकुर की जीत सुनिश्चित की है। यह निर्णय सभी को मान्य है।

उन्होंने कहा का कि निश्चित तौर पर अब नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है, जिससे कोरबा के विकास को और गति मिलेगी। मंत्री देवांगन ने नवनिर्वाचित सभापति और महापौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वे कोरबा के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे और पार्टी का सहयोग हमेशा उनके साथ रहेगा।

आपको बता दे कि नगर पालिका निगम कोरबा के 67 में 45 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे। इसके बाद भी पार्टी के एक पार्षद नूतन सिंह राजपूत ने बगावत कर सभापति पद का चुनाव लड़ा और 33 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। भाजपा में हुई इस बगावत ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है और इसी के चलते नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन से राजपूत को भाजपा ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Read more:- बीजेपी ने किया नव निर्वाचित सभापति को पार्टी से निष्कासित,निष्कासन से पार्टी ने दिया बड़ा संदेश पार्टी लाइन से ऊपर कोई नहीं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,220SubscribersSubscribe
Latest News

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें इस खास खबर में 

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें...

More Articles Like This

- Advertisement -