सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा,कल्कि अवतार के नाम से गाँव में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

Must Read

सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा,कल्कि अवतार के नाम से गाँव में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले में बुजुर्ग की हत्या कर दीवारों पर धमकी भरा संदेश लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में हुई थी, जहां खुद को ‘कलयुग का कल्कि अवतार’ बताने वाले आरोपी ने हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

हत्या के बाद दीवारों पर लिखी धमकी

पुलिस के अनुसार, नवापारा गांव में 25 फरवरी को 60 वर्षीय रामसिंह कंवर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रामसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने गांव की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिख दिए, जिससे ग्रामीणों में खौफ बढ़ गया। उसने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवार पर लिखा कि अगली हत्या पकरिया गांव में होगी और इस बार मोनू उसका निशाना बनेगा। इसके अलावा, आरोपी ने गांव में शराबबंदी की मांग भी लिखी थी।

आरोपी ने गांव में फैलाई दहशत

हत्या के बाद आरोपी ने मुक्तिधाम में तलवार और एक चिट्ठी रखकर दहशत का माहौल बना दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी विकास कुमार यादव, जो कोरबा-चांपा जिले की सीमा से लगे सिवनी गांव के सिंचाई कॉलोनी का निवासी है, ने इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंधों के कारण की गई। आरोपी दरअसल रामसिंह कंवर के पुत्र जगदीश कंवर की हत्या करना चाहता था, लेकिन गलती से उसने बुजुर्ग रामसिंह को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई,

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई, जिसने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read more :- नगर निगम सभापति चुनाव,विशाल बहुमत होने के बाद भी भाजपा की अप्रत्याशित हार, सभापति चुनाव की करारी हार पर क्या कहा नेताओं ने देखिए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के...

More Articles Like This

- Advertisement -