अनुशासनहीनता के आरोप में पंकज तिवारी कांग्रेस से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

Must Read

अनुशासनहीनता के आरोप में पंकज तिवारी कांग्रेस से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) ने कड़ा निर्णय लेते हुए कांग्रेस नेता पंकज तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह फैसला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री हरजीत छाबड़ा की अनुशंसा पर लिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नगर पालिका चुनाव में हार के बाद से नाराज थे पंकज तिवारी

गौरतलब है कि हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में पंकज तिवारी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में पेण्ड्रा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान के हाथों लगभग 200 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की कांग्रेस में वापसी करा दी, जिससे पंकज तिवारी नाराज हो गए। अपनी हार और राकेश जालान की वापसी से असंतुष्ट पंकज तिवारी लगातार जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राकेश जालान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।

अनर्गल बयानबाजी के चलते कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, पंकज तिवारी द्वारा की जा रही लगातार अनुशासनहीनता एवं अनर्गल बयानबाजी के चलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा कर यह कार्रवाई की।

इस आदेश की प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज को भी भेजी गई है। हालांकि, आदेश में निष्कासन के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन इसे संगठनात्मक अनुशासन के तहत लिया गया सख्त फैसला माना जा रहा है।

Read more :- कोरबा में कलयुग का कल्कि पुलिस के लिए बना एक अनसुलझा रहस्य,अब मरघट पर तलवार और चिट्ठी मिलने से गांव में दहशत

कोरबा ब्रेकिंग : फर्जी यूपीआई पेमेंट के सहारे कपड़ा व्यवसाय से ठगी कर फरार हो गए युवक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए?

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए? नमस्ते कोरबा :- धान...

More Articles Like This

- Advertisement -