नमस्ते कोरबा ::राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल सहित जिला कांग्रेस कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने महापौर राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में कोरोना टीका की पहली खुराक लगवाया। सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा शत्रु अज्ञात है ऐसे में ताहुतदारी दिखाना समझदारी नही। टीका लगवाना तथा नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतना ही समझदारी है। अतः 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र की सभी व्यक्ति समय निकालकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं और कोरोना की कड़ी को खत्म करने में सहयोग दें।










