नगर पालिका बांकीमोगरा के प्रथम चुनाव में एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां के कांग्रेस प्रत्याशी को टाई होने के बाद जीत मिली

Must Read

नगर पालिका बांकीमोगरा के प्रथम चुनाव में एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां के कांग्रेस प्रत्याशी को टाई होने के बाद जीत मिली

नमस्ते कोरबा : नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के गठन उपरांत हुए प्रथम चुनाव में काफी रोचक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां के प्रत्याशी को टाई होने के बाद जीत मिली।

वार्ड क्रमांक 15 कुदरीपारा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन दास के विरुद्ध कांग्रेस से ही टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे साबिर अंसारी ने कड़ी टक्कर दी। मतों की गिनती के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों को 258-258 वोट प्राप्त हुए.। ऐसी स्थिति में टाई कर जीत का फैसला लिया गया। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों की धड़कनें थमी रही।

नाम लिखकर पर्ची निकाली गई जिसमें मधुसूदन दास के पक्ष में पर्ची निकली और इस तरह वे इस कड़े मुकाबले में अपना पहला चुनाव जीतकर नगर पालिका परिषद बांकी के वार्ड 15 से पहले निर्वाचित पार्षद चुने गए।

परिणाम आते ही मधुसूदन की आंखों से आंसू छलक पड़े और उनके समर्थक उत्साहित होकर बधाईयां देने उमड़ पड़े। बता दें कि मधुसूदन दास वर्तमान में युवा कांग्रेस जिला महासचिव के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

Read more :- प्रयागराज सड़क हादसा : कोरबा के मृतकों के नाम सामने आए,जीजा-साला, पिता-पुत्र, दोस्तों की जान गई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -