Tuesday, February 24, 2026

महापौर की उपस्थिति में पन्द्रह ब्लाक में प्रारंभ हुआ वैक्सीनेशन सेंटर

Must Read
नमस्ते कोरबा ::महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में आज पन्द्रह ब्लाक स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में वैक्सीनेशन सेंटर प्रारंभ किया गया। महापौर श्री प्रसाद ने इस मौके पर आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्राथमिकता क्रम में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का किए जा रहे वैक्सीनेशन हेतु अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करें तथा पात्रतानुसार अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगवाएं।
        शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है, जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में आज टी.पी.नगर जोनांतर्गत अमृत पैलेस के सामने स्थित पन्द्रह ब्लाक स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की विशेष उपस्थिति में वैक्सीनेशन सेंटर प्रारंभ किया गया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने वैक्सीन लगवाने हेतु सेंटर में पहुंचे नागरिकें को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को सम्पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य है, अतः शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम में अपना व अपने परिवारजनों का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं, अपने परिचितों, पड़ोस, बस्ती, मोहल्ले में रह रहे लोगों के वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें। वैक्सीनेशन सेंटर के शुभारंभ अवसर पर सेंटर की प्रथम हितग्राही के रूप में श्रीमती गुलजारी यादव को वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, डॉ.संजय तिवारी, मितानिन सविता आदित्य, शांति साहू, अनिता यादव, संजू साहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
महापौर राज किशोर प्रसाद ने बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर किए जा रहे सड़क डामरीकरण नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को परखा तथा लगातार गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
        यहां उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की विभिन्न सड़कों का डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, इसी कड़ी में वर्तमान में बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग में सड़क डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ किए जा रहे डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गुणवत्ता पूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि डामरीकरण कार्य  में लेवल का ध्यान अनिवार्य रूप से रखे ताकि बरसात के समय सड़क पर पानी का ठहराव न हों तथा सड़क टिकाऊ रहें।
निरीक्षण के दौरान मेयर इन कांउसिल सदस्य सुनीता मुकेश राठौर, सुखसागर निर्मलकर, जोन कमिश्नर आर.के.चौबे, अभियंता पीयूष राजपूत सहित निगम के अन्य अभियंतागण तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे।  
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -