
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको में भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा के सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष रूबी तिवारी के नेतृत्व में बाल्को में सुरक्षित वातावरण व बाल्को क्षेत्र में हो रहे सरवांगिक विकास के मद्देनजर , कोवीड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाल्को थाना प्रभारी श्री राकेश मिश्रा का शॉल, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर बाल्को थाना परिसर में उनका सम्मान किया गया। इस विषय को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा की जिला उपाध्यक्ष रूबी तिवारी ने बाल्को थाना प्रभारी राकेश मिश्रा का बालको क्षेत्र में हो रहे सर्वांगीक विकास व साफ-सुथरे वातावरण को लेकर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष रूबी तिवारी के साथ-साथ, जिला महासचिव कलीम सिद्धकी , आकाश गोयल, लवलीन द्विवेदी व शादाब खान , नौशाद अहमद खान मौजूद रहे।










