फ्लोरा मैक्स मामला : बैंकों की गुंडागर्दी, महिलाओं पर बढ़ते कर्ज के दबाव और सरकार से लोन माफी की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने धरना दिया, देखें वीडियो

Must Read

फ्लोरा मैक्स मामला : बैंकों की गुंडागर्दी, महिलाओं पर बढ़ते कर्ज के दबाव और सरकार से लोन माफी की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने धरना दिया, देखें वीडियो

नमस्ते कोरबा। फ्लोरा मैक्स कंपनी और निजी बैंकों की मिलीभगत से ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने आवाज बुलंद की है। सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक से रैली निकालकर महिलाएं कलेक्टोरेट तक पहुंची। यह प्रदर्शन बैंकों की गुंडागर्दी, महिलाओं पर बढ़ते कर्ज के दबाव और सरकार से लोन माफी की मांग को लेकर किया गया।

महिलाओं ने कहा कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने निजी बैंकों के साथ मिलकर महिलाओं को झूठे वादे और लाभ के सपने दिखाए। महिलाओं को बैंक से लोन दिलाकर उनके पैसे फ्लोरा मैक्स में इन्वेस्ट कराए गए।

कंपनी के बंद हो जाने के बाद बैंकों ने महिलाओं पर कर्ज वसूली का दबाव बढ़ा दिया। बैंक कर्मचारी महिलाओं के घर जाकर धमकी दे रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं ।धरने में शामिल होने वाली महिलाओं ने कहा कि हमारा सब कुछ लूट लिया गया। अब बैंक वाले हमें परेशान कर रहे हैं।

अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। महिलाओं ने कहा कि धरना न केवल ठगी की शिकार महिलाओं की आवाज है, बल्कि यह भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ एक बड़ा कदम भी साबित होगा।

महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि वे एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। प्रदर्शन को स्थानीय संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों से भी समर्थन मिल रहा है। संगठनों ने महिलाओं के साथ एकजुट होकर उनकी न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया है।

यह है मुख्य मांगें

1. फ्लोरमैक्स कंपनी और बैंकों की मिलीभगत की जांच कराई जाए।

2. ठगी की शिकार महिलाओं का लोन तुरंत माफ किया जाए।

3. बैंकों की गुंडागर्दी और प्रताडऩा पर रोक लगाई जाए।

4. दोषी कंपनियों और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Read more :- राजकीय शोक के बीच विपक्ष ने बैंड बजा कर निकाली बारात – महापौर

*बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएं, क्रिसमस एवं नव वर्ष को बनाया खास*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -