राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश के नागरिकों को होलिका दहन और रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामना दी

Must Read

नमस्ते कोरबा::राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश के नागरिकों को होलिका दहन और रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा है कि यह पर्व प्राचीन परंपरा और संस्कृति से मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। होलिका दहन यह दर्शाता है कि भक्तों का साथ भगवान हमेशा साथ देते हैं। जबकि रंगोत्सव का पर्व लोगों में आपसी संबंधों को और मजबूत करने का माध्यम बनता है। ऐसे पर्व हमें एक दूसरे से जोड़ने का जरिया बनते हैं और सांस्कृतिक तानाबाना को पुख्ता करते हैं। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा है कि पिछले वर्ष होली का त्यौहार को कोरोना के भय के साथ मनाया गया जबकि उस समय भारत में कोरोना के एक भी केस नही थे। आज की स्थिति में होली का पर्व बड़ी सावधानी से मनाने की आवश्यकता है ताकि संक्रमण के कारण किसी भी क्षेत्र में परेशानी ना हो सके। श्री अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए होलीका दहन पर पूजा पाठ करें और दूसरे दिन रंग, गुलाल के बिना सादगी पूर्ण ढंग से होली पर्व मनाएं। 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन: महापौर संजू देवी राजपूत

सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन: महापौर संजू देवी राजपूत नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित...

More Articles Like This

- Advertisement -