कोरबा में फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सीएम साय ने दस लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

Must Read

कोरबा में फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सीएम साय ने दस लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

नमस्ते कोरबा : सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कोरबा में युवक सुख सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान प्रदान करें !

जानकारी के लिए बता दें कल सुबह कोरबा जिले में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक वो नीचे गिर गया। मेडिकल टीम उसे मेडिकल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जांजगीर चांपा के अकतलरा के ग्राम बाना परसाही निवासी मृतक सुख सिंह अपने परिवार में सबसे छोटा था, उसके पिता की मौत हो गई है। चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बीए फर्स्ट ईयर का छात्र पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more:- कोरबा में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगा रहे अभ्यर्थी की मौत,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन: महापौर संजू देवी राजपूत

सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन: महापौर संजू देवी राजपूत नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित...

More Articles Like This

- Advertisement -