Thursday, February 12, 2026

खदान में नाली निर्माण के दौरान ओवर बर्डन की मिट्टी धंस जाने से मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

Must Read

खदान में नाली निर्माण के दौरान ओवर बर्डन की मिट्टी धंस जाने से मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

 

नमस्ते कोरबा। खदान में नाली निर्माण के दौरान ओवर बर्डन की मिट्टी धंस जाने से मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

हादसा एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान के 4 नंबर गेट के पास हुई जहाँ नाली निर्माण का काम किया जा रहा है। यह काम त्रिवेणी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। इसके लिए कंपनी ने पेटी ठेकेदार को सिविल वर्क का काम दिया था।

नाली निर्माण स्थल पर गिरी ओव्हरबर्डन की मिट्टी व पत्थर

शुक्रवार को शाम 4 बजे कार्य स्थल के निकट अचानक ओबी से मिट्टी खिसकने लगी। मौके पर एक ही परिवार के विशाल नायक, 26 वर्ष, भाई करण व साला काम कर रहे थे। मिट्टी-पत्थर गिरते देख तीनों भागने लगे, किन्तु विशाल और भाई करण मलबे में दब गए। विशाल का साला भी पत्थर से चोट लगने से घायल हो गया।

मृतक व गंभीर घायल दोनों सगे भाई,एक अन्य रिश्तेदार

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस से घायलों को गेवरा के विभागीय नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत विशाल को मृत घोषित कर दिया। करण को गहन उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर दीपका पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा दिया है।

Read more: कोरबा की महिला डॉक्टर ने बचाई बिल्ली की जान,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,देखें वीडियो

श्रमिक के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से,श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे मुख्य यजमान

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -