कोरबा नगर निगम से नहीं हो रहा है अधिकारियों का मोहभंग,तबादले के बाद भी नहीं छोड़ना चाहते कोरबा
नमस्ते कोरबा : कोरबा नगर निगम यहा कार्यरत अधिकारियों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गई है, वर्षों से जमे अधिकारी अपने नौकरी के आखरी तक कोरबा नगर निगम को छोड़ना नहीं चाहते,
हम ऐसा कह रहे हैं क्योंकि 2 दिन पूर्व नगरिय प्रशासन विभाग द्वारा कोरबा नगर निगम के अधिकारी का तबादला किया गया जिन्होंने हाई कोर्ट से तबादले पर स्टे ले लिया और दलील दी कि उनकी नौकरी के केवल कुछ महीने शेष बचे हुए हैं और उन्हें कोरबा नगर निगम में ही रहने दिया जाए,
बरहाल नगर निगम के संबंधित अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत मिल गई. लेकिन यह राहत कोरबा के लोगों के मन में एक सवाल जरूर कर रहा है कि जब अधिकारियों को कोरबा से इतना ही लगाव है तो फिर क्यू कोरबा की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है,आखिर क्यों कोरबा नगर निगम पर बार-बार भ्रष्टाचार का आरोप लगता है,
वर्तमान में नगर निगम आयुक्त शहर की बेहतरी के लिए अनेकों प्रयास कर रही है लेकिन उनके प्रयास पर उनके ही अधिकारियों द्वारा पानी फेर दिया जा रहा है, वर्तमान में कई मामलों में कोरबा नगर निगम एवं आयुक्त की किरकिरी हुई है,
ऐसा नहीं है कि किसी एक अधिकारी ने तबादले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट से स्टे लिया हो ऐसे अधिकारियों की लिस्ट लंबी है जो कोरबा नगर निगम को छोड़ना ही नहीं चाहते, राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विगत माहिनो से लगातार कोरबा नगर निगम सुर्खियों में बना हुआ है,









