बढ़ते जल स्तर के कारण 3 साल बाद खोला गया बांगो बांध का तीन गेट,जिले के निचली बस्तियों में अलर्ट, देखें वीडियो 

Must Read

बढ़ते जल स्तर के कारण 3 साल बाद खोला गया बांगो बांध का तीन गेट,जिले के निचली बस्तियों में अलर्ट, देखें वीडियो

नमस्ते कोरबा। जिले सहित आसपास के पड़ोसी जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते बागों बांध लबालब हो गया है। शनिवार की देर रात बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के तीन गेट को खोल दिया है। इसके साथ लगभग 10 हज़ार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बांगो बांध में बने हाइडल प्लांट को भी पूरे रफ्तार से संचालित किया जा रहा है।

बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव दर्री बाराज पर पानी का दबाव और बढ़ेगा ऐसे में दर्री बाराज के कई और गेट भी खोलने की संभावना है। पहले ही दर्री बाराज का गेट खोलने से निचली बस्ती में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

लगातार पानी छोड़ने से निचली बस्तियों में खतरा पैदा हुआ है अब बांगो बांध का गेट खुलने से निचली बस्तियों में पानी और भरने की संभावना है। इसके मद्देनजर जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गयाा है।

Read more:-देर रात तक बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, 95% से ज्यादा हुआ जल भराव 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निहारिका शराब दुकान के बाहर बवाल: आए दिन हो रहे मारपीट से जाम और दहशत का माहौल

निहारिका शराब दुकान के बाहर बवाल: आए दिन हो रहे मारपीट से जाम और दहशत का माहौल नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -