होटल के कमरा नंबर 114 में सजी थी महफिल, पुलिस ने होटल में दबिश देकर ताश पत्तो के शौकीनों पर किया जुर्म दर्ज

Must Read

होटल के कमरा नंबर 114 में सजी थी महफिल, पुलिस ने होटल में दबिश देकर ताश पत्तो के शौकीनों पर किया जुर्म दर्ज

नमस्ते कोरबा। शहर से लगे सिविल लाइन एरिया में संचालित होटल टाप इन टाउन के कमरा नं. 114 में कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से पैसे का दॉव लगा कर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर सिविल लाईन थाना रामपुर से आरक्षक योगेश राजपूत, अर्जून सिंह कंवर, शेख शहबान के साथ होटल टाप एण्ड टाउन में दबिश दी।

होटल के कमरा नं.114 में अफसर खान पिता मुस्तफा खान 44 वर्ष निवासी इंदिरा मार्केट म.नं. 842, रवि शंकर केसरी पिता मोहर लाल केसरी 45 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास रामपुर, रवि कुमार साव पिता कल्लू साव 29 वर्ष रामपुर बस्ती शिव मंदिर के पास मुकेश अग्रवाल पिता जगन्नाथ अग्रवाल 42 वर्ष निवासी MIG -82 RP नगर फेस 2 , मोहन लाल महिलांगे पिता स्व. ब्रम्हा राम महिलांगे 53 वर्ष MP नगर LIG 101, राजू साहनी पिता राजकुमार साहनी 27 वर्ष निवासी धंनजय के मकान में किराया पर रिस्दी थाना सिविल लाईन के द्वारा दॉव लगा कर जुआ खेलते हुए पाया गया।

उक्त जुआडियों के पास एवं फड़ से नगदी राशि 27 हजार 830 रूपये एवं नगदी रकम,ताश की पत्तियां आदि बरामद किया गया। सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 5 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Read more:- निहारिका क्षेत्र में यातायात विभाग द्वारा पैदल मार्च कर किया गया यातायात व्यवस्थित 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया...

More Articles Like This

- Advertisement -