निहारिका क्षेत्र में यातायात विभाग द्वारा पैदल मार्च कर किया गया यातायात व्यवस्थित 

Must Read

निहारिका क्षेत्र में यातायात विभाग द्वारा पैदल मार्च कर किया गया यातायात व्यवस्थित

नमस्ते कोरबा : शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक यातायात विभाग द्वारा पैदल मार्च कर सड़क पर अवस्थित रूप से खड़ी गाड़ियों पर चालनी कार्यवाही की गई.

इस कार्यवाही में यातायात विभाग के साथ नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा सड़क किनारे लग रहे ठेलो को हटवाया गया एवं उन्हें समझाइए दी गई की सड़क किनारे अपनी दुकान ना लगाएं.

सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक शाम के समय यातायात बुरी तरह प्रभावित हो जाता है एवं आवागमन में आम जनों को बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी शिकायत लगातार विभिन्न माध्यमों से की जा रही थी जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात विभाग के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई है, इस दौरान लगभग 17 गाड़ियों पर 7 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई.

यातायात विभाग की Asi मनोज राठौर और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को सड़क पर गाड़ी पार्किंग न करने की सलाह दी एवं सड़क किनारे लग रहे फल दुकान एवं अन्य दुकानदारों को भी निर्देशित किया कि दुकान ऐसी जगह लगाये जिससे यातायात प्रभावित न हो.

Read more:- जिला मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीज की मौत,मृतक की पत्नी का आरोप डॉक्टर ने कहा डेंगू के मरीज बचते नहीं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया...

More Articles Like This

- Advertisement -