ग्राम देवलापाठ में एक नर दंतैल हाथी का जलक्रीड़ा  वीडियो वायरल,वन विभाग कराई मुनादी,ग्रामीण सतर्क रहें,सावधान रहें

Must Read

ग्राम देवलापाठ में एक नर दंतैल हाथी का जलक्रीड़ा  वीडियो वायरल,वन विभाग कराई मुनादी,ग्रामीण सतर्क रहें,सावधान रहें

 

नमस्ते कोरबा । कोरबा जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल के जंगल और आवासीय ग्रामीण इलाकों में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। अभी खेती-किसानी का मौसम है और ऐसे में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछली रात कोरबा वन मंडल के अंतर्गत करतला ब्लॉक के ग्राम देवलापाठ में एक नर दंतैल हाथी के आने की खबर आम हुई है। हाथी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह जलक्रीड़ा का आनंद ले रहा है।

दूसरी तरफ वन विभाग के द्वारा ग्राम देवलापाठ में मुनादी कराई गई है कि ग्रामीण सतर्क रहें, सावधान रहें। खेती के लिए जाने वाले किसान भी सावधानी बरतें और समय रहते घर लौट आएं। हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्र के आसपास और हाथी के निकट न जाएं।

Read more:-Sunday special : कोरबा के जंगलों में बादलों का झुंड दे रहा है मानसून की बधाई, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महंगाई-बिजली-पानी और बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का हल्लाबोल,24 अगस्त को कलेक्टर को ज्ञापन,10 दिन में सुधार नहीं तो निगम कार्यालय का घेराव

महंगाई-बिजली-पानी और बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का हल्लाबोल,24 अगस्त को कलेक्टर को ज्ञापन,10 दिन में सुधार नहीं तो निगम...

More Articles Like This

- Advertisement -