Wednesday, February 18, 2026

आरती विकास अग्रवाल शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की बनीं अध्यक्ष

Must Read

आरती विकास अग्रवाल शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की बनीं अध्यक्ष

नमस्ते कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की पार्षद, भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका श्रीमती आरती विकास अग्रवाल को शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनायी गई हैं।

कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव एवं कोरबा विधायक तथा प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे  की अनुशंसा पर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती अग्रवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो साल के लिए प्रभावी होगा। श्रीमती अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के भाजपाईयों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

कॉलेज में हर सुविधा के लिए होगा प्रयास-आरती

शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय कन्या मिनीमाता विद्यालय की अहम भूमिका है। यहां की कमियों को दूर कर हर संसाधन मुहैय्या कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां हर विषय (फैकल्टी)के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

Read more:- कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग में जल जमाव को लेकर अनोखा प्रदर्शन,खटिया में धरने पर बैठे पूर्व सभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -