निगम का बजट एम.आई.सी.से पारित

Must Read
नमस्ते कोरबा ::नगर पालिक निगम कोरबा के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2020-21 एवं बजट वर्ष 2021-22 को आज निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर सक्षम स्वीकृति हेतु साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही निगम की विभिन्न सेवाओं व सुविधाओं तथा विकास व निर्माण कार्यो संबंधी अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए बैठक में निगम के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2020-21 एवं बजट वर्ष 2021-22 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही लाईट व्यवस्था हेतु वार्षिक दर निर्धारण, वाहनों के मरम्मत कार्य सहित निगम के अन्य कार्यो व सेवाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

महापौर ने की निगम कार्यो की समीक्षा-

बैठक के दौरान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने निगम के विभिन्न विकास कार्यो व नगर पालिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिला खनिज न्यास मद, निगम मद, अधोसंरचना, प्रभारी मंत्री मद, सांसद मद, विधायक मद, पार्षद मद, एल्डरमेन मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होने निगम की विभिन्न सेवाओं यथा पेयजल, सड़क रोशनी, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यो की भी समीक्षा की तथा विकास व निर्माण कार्या में आवश्यक गति लाने, समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने, नियमित रूप से साफ-सफाई कार्य करने, सफाई के दौरान उत्सर्जित अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने, एस.एल.आर.एम.सेंटरों में व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियां को दिए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -