Fir और बिना रोजनामचा के एक व्यक्ति को 24घंटे थाने में बैठाना प्रभारी को पड़ा महंगा,पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

Must Read

Fir और बिना रोजनामचा के एक व्यक्ति को 24घंटे थाने में बैठाना प्रभारी को पड़ा महंगा,पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव और ASI कुंवर साय पैकरा को निलंबित कर दिया है।

Fir और बिना रोजनामचा किए व्यक्ति को बैठाया थाने में

इनके विरुद्ध शिकायत मिली थी कि इनके द्वारा बिना fir दर्ज किये और बिना रोजनामचा में चढ़ाये 24 घंटा से अधिक समय तक एक व्यक्ति को थाना में बिठाए रखा गया था। शिकायत की जांच कराई गई जो जांच में सही मिली।

थाना प्रभारी और ASI के कृत्य को अनुशासनात्मक तौर पर एवं संदिग्ध मानते हुए Sp ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है। कप्तान की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है।

कटघोरा थाना एक हफ्ते के दौरान तीसरी बड़ी कार्रवाई

बता दें कि एसपी द्वारा हाल ही में कटघोरा थाना के आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित किया गया है। उसके द्वारा जेल जाने का भय दिखाकर 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। Sp की इस सख्त कार्रवाई की चर्चा अभी भी महकमे में है कि आज उन्होंने दूसरी बड़ी कार्रवाई कर दी।

Read more:-पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर हुए अनेक कार्यक्रम,लगा बधाईयों का तांता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -