Thursday, February 19, 2026

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व आज, शहर के प्रमुख स्थलों पर होगा रावण का दहन,पुलिस की रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

Must Read

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व आज, शहर के प्रमुख स्थलों पर होगा रावण का दहन,पुलिस की रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

नमस्ते कोरबा :- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा उत्सव समितियां द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जिले के प्रमुख स्थलों पर रावण दहन उत्सव रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संपन्न होगा, रावण दहन जिले के अलग-अलग स्थान पर आयोजित होता है जहां दरी क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा रावण दहन होता है तो वहीं दूसरी और पुराना बस स्टैंड,राजेंद्र प्रसाद नगर,एमपी नगर,बालको,शिवाजी नगर सहित अन्य स्थान पर रावण दहन उत्सव मनाया जाता है,

रावण दहन उत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस के आला अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.सभी प्रमुख रावण दहन स्थल पर पुलिस की छावनी की व्यवस्था होगी साथ ही चौक चौराहा पर पुलिस के सशस्त्र जवानों को तैनात किया जाएगा इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में जिन स्थानों पर रावण दहन हो रहा है,उन स्थानों पर लगातार पुलिस की अलग-अलग टीम पेट्रोलिंग करती रहेगी और पल-पल की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देते रहेंगे,

विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का समय
लाल मैदान 8:30 बजे

आरपी नगर 9:00 बजे

शिवाजी नगर 9:30 बजे

एमपी नगर 9:00 बजे

पुराना बस स्टैंड 8:30 बजे

बालको 7:30 बजे होगा रावण दहन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -