महिला के गले से चोरी हुआ सोने का हार,एम.पी.नगर दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेते समय घटी घटना
नमस्ते कोरबा :-कोरबा अंचल में कोसाबाड़ी क्षेत्रान्तर्गत एम.पी. नगर दुर्गा पंडाल में सोने का हार चोरी हो जाने की एक घटना घटित हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान यह घटना घट गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, पोड़ीबहार क्षेत्र में निवासरत नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एम.पी. नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था।
Read also :- Korba Election News: जयसिंह ने कहा- कार्यकर्ता कांग्रेस की असली ताकत









