पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग के बंजारी घाट में पलटी बस, 35 यात्री घायल, एक की मौत

Must Read

*संवाददाता : सुमित जालान*

पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग के बंजारी घाट में पलटी बस, 35 यात्री घायल, एक की मौत..

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले के पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में प्रयागराज से दुर्ग जा रही यात्री बस बंजारी घाट के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों  में 35 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। वही एक यात्री की मौत हो गई है।

पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है जहां तड़के सुबह प्रयागराज से दुर्ग की ओर जा रही बस के ड्राइवर ने केंदा घाट में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार 35 यात्री घायल हुए हैं। वही एक यात्री की मौत हो गई। बस में सवार सभी यात्री मजदूरी कर उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे।

भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रामदयाल उइके का लगातार जनसंपर्क जारी, क्षेत्रवासियों का मिल रहा भरपूर समर्थन

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची। घायलो को पेंड्रा सहित कोटा और बेलगहना क़े अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर रही है। बताया जा रहा कि घुमावदार रास्ता और सड़क की हालत खस्ता होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान 

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान नमस्ते कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -