सिविल लाइन थानांतर्गत क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरियां फिर एक सूने मकान में चोरों का धावा,नकदी रकम और गहनों सहित 70 हजार का माल पार

Must Read

सिविल लाइन थानांतर्गत क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरियां फिर एक सूने मकान में चोरों का धावा,नकदी रकम और गहनों सहित 70 हजार का माल पार

नमस्ते कोरबा :-  सिविल लाइन थानांतर्गत पुराना काशीनगर बस्ती में चोरी की एक घटना सामने आई है. जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी रकम और गहनों के साथ ही करीब सत्तर हजार रुपयों का माल पार कर दिया।पूरा परिवार राजनांदगांव स्थित परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

कोरबा शहर में चोरों की सक्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही। एक बार फिर से चोरों ने पुराना काशीनगर मुहल्ले में मौजूद एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी रकम,गहने व जेवरात समेत करीब सत्तर हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है,कि पूरा परिवार राजनांदगांव स्थित परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। इस बात का फायदा उठाकर चोर छप्पर के रास्ते घर के भीतर घुसे फिर अलमारी का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

आस पास के बदमाशों पर ही चोरी की घटना में शामिल होने की बात कही जा रही है।मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना नमस्ते कोरबा। रामपुर विधायक एवं कांग्रेस नेता...

More Articles Like This

- Advertisement -