निगम ठेकेदारों के लंबित भुगतान राशि जारी करने की मांग

Must Read

निगम ठेकेदारों के लंबित भुगतान राशि जारी करने की मांग

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष असलम खान ने निगमायुक्त को जारी ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिन मद में कार्य ठेकेदारों ने पूर्ण कर लिया है और उनका भुगतान प्रस्तावित मद में पैसा ना होने की वजह से अटका हुआ है या तो उनका यूसी बनाकर राज्य शासन को नहीं भेजा गया है या उन मद में सालों से राज्य शासन द्वारा राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है ऐसे मद का भुगतान निगम मध्य कराने की कृपा करें,

जिससे जो भी ठेकेदार भुगतान के लिए सालों से परेशान है उन को राहत मिल सके ठेकेदारों को भी बहुत सारे दायित्व का निर्वहन करना रहता है,जैसे परिवारिक पालन पोषण, इलाज, बच्चों की स्कूल शिक्षा की फीस,व्यापारियों का भुगतान,मजदूरों का भुगतान, जीएसटी रिटर्न फाइल ऐसे कई दायित्वों का निर्वहन ठेकेदारों को जिम्मेदारी पूर्वक करना रहता है,असलम खान ने निगमायुक्त से मांग की है कि ठेकेदारों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा कर त्वरित भुगतान करने की कृपा करें अन्यथा ठेकेदार संगठन कार्य बंद करने हेतु बाध्य होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम,पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम,पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -