प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान सत्यनारायण पाल (सत्या) को

Must Read

प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान सत्यनारायण पाल (सत्या) को

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा का प्रतिष्ठित रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान (द्वितीय वर्ष) 2023 का पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देशबंधु के पत्रकार सत्यनारायण पाल (सत्या) का चयन किया गया है। दैनिक लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने बताया कि स्वर्गीय रमेश पासवान औद्योगिक नगर कोरबा कोयलांचल में लगभग 30 वर्ष की पत्रकारिता में एक अहम योगदान करते हुए पत्रकारिता को एक ऊंचाई और प्रतिष्ठा दी थी। उनकी स्मृति में 10000 (दस हजार रुपये), सम्मान पत्र व शाल श्रीफल के साथ दी जाती है।

रोहरा बताया इस अवसर पर प्रिंट मीडिया का महत्व और उसका अवदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। रविवार 11 जून को संध्या 5.30 बजे पंडित मुकुटधर साहित्य भवन में नगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रेस क्लब कोरबा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष यूनुस दहलियानपुरी की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता बीके शुक्ला, मजदूर नेता मूरितराम साहू, कामरेड दीपेश मिश्रा, धरम निर्मले पार्षद एवं सनंददास दीवान एल्डरमैन के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है। नगर के सभी पत्रकारों एवं साहित्यकारों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाएं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -