आसमान में अद्भुत नजारा, चंद्रमा के पास चमकता दिखा शुक्र; लोगों ने कैमरे में किया कैद

Must Read

आसमान में अद्भुत नजारा, चंद्रमा के पास चमकता दिखा शुक्र; लोगों ने कैमरे में किया कैद

फोटो - शैलेंद्र नामदेव

नमस्ते कोरबा  :- शुक्रवार की शाम कोरबा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली. दरअसल शाम के वक्त चांद के ठीक नीचे चमकता तारा दिखाई दिया. चांद के बिल्कुल पास तारे जैसी जो रौशनी नजर आई. खगोलशास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह वीनस (शुक्र ग्रह) है. यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है.

चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह अद्भुत नजारे को देखने के लिए जगह-जगह लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन में इस घटना को कैद करते नजर आए. शुक्र धीरे-धीरे चंद्रमा के पीछे गायब हो गया, चंद्रमा पृथ्वी से बेहद नजदीक है इसलिए उसकी चमक बढ़ गई है.

मार्च के अंत में एक बार फिर आसमान में पांच ग्रहों की उपस्थिति को एक साथ चिह्नित किया जाएगा और इसे खुली आंखों से पृथ्वी से देखा जाएगा।

25 मार्च से 30 मार्च के बीच पांच ग्रहों को एक रेखा में देखा जा सकेगा जो हैं बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल। इन ग्रहों की एक दुर्लभ परेड आसमान में दिखाई देगी। जबकि सभी पांचों ग्रह मार्च के अंतिम दिनों में एक-दूसरे के चारों ओर घूमते रहते हैं, आप उन्हें 28 मार्च को सबसे साफ देख पाएंगे, आसमान में हुए इस अद्भुत खगोलीय घटना की तस्वीरें कोरबा नगर निगम में कार्यरत शैलेंद्र नामदेव ने अपने कैमरे में कैद की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में जुटेगा भू-विस्थापितों का जमवाड़ा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में...

More Articles Like This

- Advertisement -