नगर निगम के अधिकारियों की बेरुखी के कारण परेशान है पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के निवासी

Must Read

नगर निगम के अधिकारियों की बेरुखी के कारण परेशान है पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के निवासी

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा नगर निगम में वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एक बहुत बड़ा रिहायशी क्षेत्र है, लेकिन नगर निगम द्वारा यहां प्रदत्त सुविधाएं दोयम दर्जे की साबित हो रही है, कॉलोनी में मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर अवस्था में है वहीं दूसरी ओर थोड़ी सी बारिश होने पर लोगों को नाली के गंदे पानी को पार करके जाना पड़ता है, विजय अपार्टमेंट से सेंट पैलोटी स्कूल जाने वाले मार्ग में बारिश होने पर घुटनों तक पानी भर जाता है,

यहां निवासरत लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है परंतु नगर निगम के अधिकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर से नजरें फेर ली है, लोगों ने बताया कि यहां एक कल्वर्ट की वजह से थोड़ी सी बारिश में भी पानी सड़क पर बहता है और जिससे सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है अगर कल्वर्ट का निर्माण हो जाए तो लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी, लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए सफाई ठेकेदार के द्वारा अतिरिक्त कर्मचारियों लगाकर यहां की व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -