Tuesday, July 1, 2025

सी.एस.ई.बी.चौक के समीप बनेगा ओव्हरब्रिज

Must Read

सी.एस.ई.बी.चौक के समीप बनेगा ओव्हरब्रिज

नमस्ते कोरबा :- शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सी.एस.ई.बी.चौक के समीप ओव्हरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आज कलेक्टर संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं सेतु निगम व पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों के साथ घंटाघर, बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी. चौक, अशोक वाटिका रोड व टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण किया तथा ओव्हरब्रिज निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
सी.एस.ई.बी.चौक पर बहुप्रतीक्षित ओव्हरब्रिज निर्माण की पहल पुनः प्रारंभ की गई है, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज इस हेतु अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होने घंटाघर, बुधवारी जैन चौक, सी.एस.ई.बी.चौक, टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण करते हुए ओव्हरब्रिज निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श कर इस हेतु शीघ्र सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ करने तथा प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सी.एस.ई.बी.चौक एवं रेलवे क्रांसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति पाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में उक्त ओव्हरब्रिज निर्माण की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्टर श्री झा ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय व अधिकारियों की टीम के साथ टी.पी.नगर चौक, पावर हाउस रोड, पुराना कोरबा शहर व सर्वमंगला रोड आदि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया तथा यातायात व्यवस्था की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता नमस्ते कोरबा :-  बालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स...

More Articles Like This

- Advertisement -