31 दिसंबर तक श्वेता नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं निःशुल्क, 6 दिसंबर को होगा लोकार्पण, मेडिसिन व लैब जांच में भी मिलेगी रियायत

Must Read

 31 दिसंबर तक श्वेता नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं निःशुल्क, 6 दिसंबर को होगा लोकार्पण, मेडिसिन व लैब जांच में भी मिलेगी रियायत

नमस्ते कोरबा :- कोरबा वासियों को पिछले 40 वर्षों से चिकित्सा की सेवा देते आ रहे श्वेता नर्सिंग होम को नई सुविधाओं के साथ अपडेट कर जिलावासियों के लिए लोकार्पित किया जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी के हाथों अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। वर्तमान चिकित्सा जरूरतों के अनुसार अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण इस अस्पताल में अब आईसीयू, मेटरनिटी वार्ड, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर सहित 50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। आज कोरबा प्रेस क्लब में डॉ बी डी अग्रवाल व डॉ प्रिंस जैन पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि लंबे समय से कोरबा शहर के मध्य एक ऐसे चिकित्सा संस्थान की जरूरत महसूस की जा रही थी जहां मल्टीस्पेशल्टी ट्रामा सुविधाएं मौजूद हों तथा शहर की जनता को उपचार के लिए उनके बीच ही किफायती दरों पर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। डॉ अग्रवाल 4 दशकों से अधिक से चिकित्सा पेशे से जुड़कर अपने लंबे अनुभव व जिलावासियों को किफायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर डॉ.प्रिंस जैन के साथ मिलकर नई चिकित्सा टीम तैयार करते हुए इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का निश्चय किया है। श्वेता नर्सिंग होम में 24 घंटे ट्रामा केयर संचालित रहेगा साथ ही यहां 24 घंटे इन हाउस फार्मेसी व लैब की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डायरेक्टर डॉ. बी.डी. अग्रवाल, डॉ. प्रिंस जैन व डॉ. आकांक्षा जैन ने कहा है कि कोरबा शहर व जिले के चिकित्सा क्षेत्र में श्वेता नर्सिंग होम बेहतर स्वास्थ सुविधाएं देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -