राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Must Read

नमस्ते कोरबा:- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इन दिनों मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा एवं जनसभा हो रही हैं। गत 23 नवम्बर से उनकी पदयात्रा मध्यप्रदेश में चल रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 


कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपनी टीम के साथ उज्जैन पहुंचे जहॉ महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात् राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और कई किलोमीटर पैदल चले। श्री अग्रवाल उज्जैन के आसपास एवं आगर रोड में श्री गांधी के साथ पदयात्रा की। श्री गांधी ने सामाजिक न्याय परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित किया और भाजपा पर प्रहार किया। उन्होने देश में बढ़ती धार्मिक उन्माद को बंद करने और देश में भाईचारा बढ़ाने भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने की बात कही। इस सभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री गांधी के साथ शुरू से ही यात्रा में कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। श्री गांधी उज्जैन में जन मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात और चर्चा की। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, वन मंत्री मो. अकबर एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ कोरबा से महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी भी राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार को घेरा नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -