नमस्ते कोरबा :- रिसदी बाईपास पर स्थित डेंगूनाला के ऊपर बने पुल का पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया, मरम्मत कार्य में विभाग के अफसर खुद खड़े होकर अपनी देखरेख पर यह कार्य करा रहे हैं गौरतलब है कि हमने अपने समाचार के माध्यम से जर्जर हो चुके इस पुल एवं इस पर आवागमन करने वाले लोगों की व्यथा प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसे संज्ञान में लेते हुए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है,
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन चौबीसों घंटे जारी है जिसे देखते हुए इस पुल का मरम्मत कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा ही कराया जा रहा है,
जर्जर हो चुके पुल की मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराने के बाद भी एक बड़ा सवाल यह उठता है कि चौबीसों घंटे इस मार्ग पर जिन औद्योगिक उपक्रमों के बेलगाम वाहन दौड़ रहे हैं उनका कोई दायित्व नहीं बनता इस मार्ग की मरम्मत के लिए









