शहर पटा पड़ा है अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टरों से,नगर निगम आखिर क्यों नहीं कर रहा कार्यवाही

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम के द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए कितने भी प्रयास कर लिया जाए वह कम हो जाता है कारण कुछ नहीं शहर के माननीय एवं व्यापारी जहां जगह मिली वहां अपने फ्लेक्स और होर्डिंग पूरे शहर में लगा रहे हैं, वर्तमान में त्योहारों का सीजन चल रहा है हर कोई चाह रहा है अपने शुभचिंतकों को बधाई दें एवं व्यापारी वर्ग चाह रहा है कि उनके दुकानों का प्रमोशन इस फ्लेक्स और होर्डिंग के माध्यम से हो

लेकिन सभी नगर निगम द्वारा बनाए गए नियम कानूनों को धत्ता बताते हुए कहीं भी बैनर और होर्डिंग से लगा दे रहे हैं यहां तक के महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी नहीं छोड़ा जा रहा नगर निगम आयुक्त ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि इन अवैध होर्डिंग्स पर शीघ्र ही कार्रवाई होगी और होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा परंतु इस बात को भी विगत 15 दिन से ऊपर हो गए हैं अब देखना यह है कि नगर निगम ऐसे होल्डिंग्स लगाने वाले पर किस प्रकार कार्यवाही करती है या केवल खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेगी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -