कोरबा में फिर दिखा आपसी भाईचारे का मिसाल,जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रैली और मां दुर्गा के विसर्जन की झांकी आमने-सामने, दोनों धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर दी बधाई

Must Read

नमस्ते कोरबा :- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आज कोरबा शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसने सैकड़ों की संख्या में बाइक और कार में सवार होकर सरकार की आमद मरहबा ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो नारो से जुलूस गूंजता रहा ।

बाइक और कार रैली सीतामणी से निकलकर शहर में गश्त करता हुआ पावर हाउस रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से बुधवारी से सुभाष चौक पहुँचा जहां से SECL कॉलरी मस्जिद में फातेहा ख्वानी के बाद जुलूस का समापन किया गया ।

जब ईद मिलादुन्नबी का जुलूस और दुर्गा विसर्जन का जुलूस हुए आमने सामने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जब गस्त करता हुआ सुभाष चौक निहारिका टाकीज के पास पहुच ही था कि विपरीत दिशा से फेस 1 दुर्गा समिति के भक्त दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी दोनों समितियों ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी यह आकर्षक माहौल देखकर उपस्थित जनों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की और में आज यह चर्चा का विषय बना रहा !

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -