*महाराणा प्रताप नगर के अंधे मोड़ पर फिर हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार में दो वाहनों को मारी ठोकर*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- शहर के महाराणा प्रताप नगर से रविशंकर शुक्ल नगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो कार को ठोकर मार दी। दुर्घटना में किसी को अधिक चोट तो नहीं लगी है लेकिन एक कार में कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त थे जिनके वाहन से शराब की बोतल और डिस्पोजल बरामद किया गया है। हादसे में कुछ युवकों को हलकी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल के लिये रवाना किया गया है। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुकी है जिसमें एक युवती की जान चली गई थी। हादसे के बाद लोग मार्ग पर गति अवरोधक की मांग कर रहे है।

इस मार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी जिसके बाद नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा नगर निगम के उच्च अधिकारियों के साथ स्थल का मुआयना किया था एवं गति अवरोधक बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन गति अवरोधक बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन नमस्ते कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी की लोक...

More Articles Like This

- Advertisement -