नमस्ते कोरबा :- कुछ दिन पूर्व हेलीपैड मुड़ापार से हटाए गए अतिक्रमणकारियों द्वारा आज नगर निगम साकेत भवन के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर नारेबाजी की जा रही थी, उनकी मांग थी कि प्रशासन के द्वारा उन्हें रहने की तत्काल व्यवस्था की जाए नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए बताया कि मकान का आवंटन नियमानुसार किया जाएगा लेकिन धरने पर बैठे महिलाओं ने हठधर्मिता दिखाते हुए मुख्य द्वार से हटने से मना कर दिया और जमकर नारेबाजी की, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को समझाइश देकर नगर निगम के मुख्य द्वार को खाली कराया गया,
More Articles Like This
- Advertisement -







