*राजधानी के माना इलाके में कारोबारी से 50 लाख की लूट, 3 बाइक पर 9 लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती*

Must Read

माना इलाके में कारोबारी को घायल कर 50 लाख की लूट की सूचना मिली है। मिंटू पब्लिक स्कूल के पास 3 बाइक पर 9 लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कारोबारी MMI अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। यह मामला माना थाना इलाके का है।जानकारी के मुताबिक घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोककर उसकी एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। रुपये जब नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है।इधर घटना के बाद मौके पर माना पुलिस की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य...

More Articles Like This

- Advertisement -